फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार ननों की रिहाई, एनआईए कोर्ट से मिली जमानत

Sat, 02 Aug 2025 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो ननों को आज एनआईए अदालत द्वारा ज़मानत दिए जाने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
जमानत मिलने के बाद ननों की रिहाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो ननों को आज एनआईए अदालत द्वारा ज़मानत दिए जाने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार और केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


मानव तस्करी और धर्मातरण के मामले में दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद केरल की दो ननो को आज बिलासपुर एनआईए कोर्ट से जमानत मिल दे दी है। केरल के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर आज दुर्ग जेल पहुंचे। और दोनो नन से की मुलाकात की। इसके कुछ देर में बाद जब दोनो नन को महिला बंदी गृह से रिहा किया।तब प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर दोनो नन को अपने साथ इनोवा कार में बिठाकर रायपुर रवाना हो गए। इससे पूर्व ननो को जमानत मिलने की खुशी में केरल के सांसद और विधायको के द्वारा जेल के बाहर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। 

पूरा मामला 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर नारायणपुर निवासी तीन युवतियों को एक युवक रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा थे।जहां तीनों युवतियों को लेने के लिए दो नन पहुंची थी। इस बात की जानकारी बजरंग दल को लगी जिसके बाद वो दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे और जमकर हंगामा किया।बजरंग दल ने ननों पर मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जीआरपी दुर्ग में की।जिसके बाद जीआरपी ने दो ननों और युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था जहां जेल भेज दिया था ननों की गिरफ्तारी के बाद 29 जुलाई को कांग्रेस सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दुर्ग पहुंचा और जेल में बंद ननों से मुलाकात की। सांसदों ने मुलाकात के बाद कहा कि ननों को झूठे आरोपों में फंसाया गया है।
विज्ञापन


मदद करना हमारा कर्तव्य

वहीं गिरफ्तार दो ननों के मामले में ईसाई मतदाताओं को खुश करने के आरोप पर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा जो कोई भी मेरे या पार्टी के पास आता है और मदद मांगता है, चाहे वह किसी भी समुदाय से हो, हम उनकी मदद करना अपना कर्तव्य समझते हैं। चर्च के सदस्यों ने हमसे मदद का अनुरोध किया था। हम उनकी मदद के लिए 6-8 दिनों से काम कर रहे हैं। मैं पिछले 5 दिनों से सोया नहीं हूँ। मैं हर चीज को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखता। हमारा कर्तव्य उनकी मदद करना था, और हमने इसके लिए जो भी प्रयास कर सकते थे, किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें