फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के टेक्नीशियन की मौत, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई

Sun, 04 Jan 2026 07:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के टेक्नीशियन की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रेलवे के टेक्नीशियन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के टेक्नीशियन की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड- 1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ थे। यह हादसा दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक अजय कुमार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की प्रथम पाली में ड्यूटी पर तैनात थे।इसी दौरान रायपुर एंड की ओर से एक खाली मालगाड़ी स्टेशन से होकर गुजर रही थी। अचानक किसी कारणवश अजय कुमार मालगाड़ी की चपेट में आ गए।जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।बहरहाल हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को रेल्वे टैक से हटाकर मरचुरी भेज दिया है। वही जीआरपी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें