फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी, बेटी और दामाद गिरफ्तार, पापी पिता की इस करतूत से थे परेशान, दुर्ग पुलिस का खुलासा

Tue, 08 Apr 2025 09:37 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने एक मर्डर मिस्ट्री का सुलझा दिया है। अधजली लाश मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के खार में एक व्यक्ति की अधजली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के मामले में दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पत्नी,बेटी और दामाद शामिल है। मृतक अपनी ही बेटी के साथ गलत कृत्य करता था।और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में जेल से छूट के आने के बाद फिर से छेडखानी की घटना कर रहा था। 

विज्ञापन


उमदा से पथर्रा रोड के खार में एक अधजली लाश देखने पर राहगीरों ने सबसे पहले पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई थी।पुलिस को, घटनास्थल पर जांच के दौरान चार पहिया वाहन के टायर का निशान मिले थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी दूसरे जगह की गई है।और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खार में लगाकर उसे आग के हवाले कर दिया गया।

मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पा रही थी। इसलिए पुलिस ने सायबर प्रहरी ग्रुप में मृतक की फोटो को वायरल किया। इस ग्रुप के माध्यम से उसके जान पहचान के व्यक्ति ने टैटू की पहचान कर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान रॉकी लांजेवार के रूप में की गई। उसके घर वालो से पूछताछ की गई। तब उन्होंने अपने गुनाहों को कबूल कर लिया। पूछताछ में परिवार के लोगो ने बताया कि मृतक रॉकी लांजेवार अपनी बेटी पर गंदी नियत रखता था। और मृतक 2023 में ही बेटी की रिपोर्ट पर उसे जेल भेजा गया था।जेल से छूट कर आने के बाद वह फिर से गंदी नियत रख हुआ था।

घटना के दिन मृतक अपनी बेटी के घर जाकर फिर से छेड़खानी कर रहा था। जिससे अक्रोशित होकर दामाद दुल्यांश गजभिये उसके सिर पर सब्बल से हमला किया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्या की जानकारी उसकी बेटी ने अपनी मां को दी। और तीनो मिलकर शव को कंटेनर (ट्रक) में भरकर उम्दा रोड के खार पर जला दिया।

दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक अपनी बेटी पर गलत नियत रखता था। घटना के दिन भी वहां अपनी बेटी के घर जाकर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। जिसे देखकर दामाद गुस्से में आकर सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के दामाद दुल्यांश गजभिये, बेटी सृष्टि गजभिये और उसकी पत्नी मोहनी लांजेवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें