फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: सौतेले पिता की हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों किया था कत्ल

Wed, 01 Oct 2025 05:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में सौतेले पिता की फावड़ा एवं डंडे से जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में सौतेले पिता की फावड़ा एवं डंडे से जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मृतक के द्वारा पत्नी से लगातार मारपीट करना हत्या का कारण बताया गया। घटना के दिन भी मृतक अपनी पत्नी से मारपीट कर था जिससे नाराज होकर मृतक की पत्नी के बेटों ने मिलकर उसकी फावड़ा और डंडे से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिए थे। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा के के रहने वाले वार्ड मृतक बलविन्दर सिंग अपनी पत्नी के साथ आये दिन वाद विवाद करता रहता था। मृतक की पत्नी का पूर्व पति की के 02 बच्चे त्रिलोचन कोसरे और भूपेश कोसरे है। जिनका मृतक के साथ बातचीत नही था व मनमुटाव बना रहता था। दोनो बलविंदर सिंह को अपना सौतेला पिता स्वीकार नही करते थे। मृतक बलविदंर सिंह के द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। 

दो भाई अपने सौतेले पिता से आरोपी नाराज रहते थे। घटना के दिन भी मृतक बलविंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। जिसे देखकर आरोपी त्रिलोचन कोसरे ने फावड़ा से तथा आरोपी भूपेश कोसरे डण्डा से प्राणघातक हमला कर दिये।जिससे मृतक आंगन में ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को लगी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के भेज दिया गया। पुलिस ने दोनो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें