दुर्ग में रेल्वे के माल गोदाम में स्थाई नौकरी लगाने के नाम के नाम पर ठगी करने वाले 3 लोगो को पुलिस गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपी में पिता पुत्र शामिल है तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
दुर्ग में रेल्वे के माल गोदाम में स्थाई नौकरी लगाने के नाम के नाम पर ठगी करने वाले 3 लोगो को पुलिस गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपी में पिता पुत्र शामिल है तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पीड़िता ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिवार और परिचित वाले को रेलवे के माल गोदाम में स्थाई नौकरी लगाने के नाम पर बिसेसर मार्कण्डेय ने करीब 28 लोगों से 33 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 चार पहिया,एक स्कूटी, 2 लाख 20 हजार नगदी समेत बैंक पासबुक एटीएम बरामद किए है आरोपी बेरोजगारो को नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी किया करते थे।आरोपी ने खुद को रेलवे माल गोदाम का लीडर बताकर किसी को भी स्थाई नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी किया है। आरोपी प्रत्येक व्यक्ति 2.5 लाख रुपए लेकर नौकरी लगवाता था।
आरोपी ने पीड़िता के परिवार और परिचित वाले से 2022 से लेकर 24 अप्रैल 2023 के मध्य अपने जान पहचान के 28 बेरोजगारों से कुल 32 लाख 50 हजार रुपए दिलवा दिए।लेकिन इसके बाद न तो वह नौकरी दिलाया और न ही रकम वापस लिए। उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में बिसेसर मारकंडे, प्रमोद मारकंडे और हेमंत साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।