फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: विद्युत विभाग के सब स्टेशन में आग लगाने से अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Fri, 28 Mar 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग-भिलाई 3 थाना क्षेत्र के विद्युत विभाग के सब स्टेशन में आग लगाने से अफरातफरी मच गई। सब स्टेशन में रखे पुराने ट्रांसफार्मर और मीटर में भीषण आग लग है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के सब स्टेशन में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग-भिलाई 3 थाना क्षेत्र के विद्युत विभाग के सब स्टेशन में आग लगाने से अफरातफरी मच गई। सब स्टेशन में रखे पुराने ट्रांसफार्मर और मीटर में भीषण आग लग है। आग की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियो ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन


भिलाई 3 के नेशनल हाइवे के किनारे विद्युत विभाग के सब स्टेशन में आग लग गई जब कर्मचारी अंदर अपना काम कर रहे थे आग की जानकारी लगाने पर कर्मचारियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग सब स्टेशन में रखे पुराना ट्रांसफार्मर और पुराने मीटर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगातार फैल रही थी जिससे  जिला प्रशासन के दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। आग की लपटे दो ड्रम में भरे ऑयल के तरफ बढ़ गई थी दमकल कर्मियों की सूझबूझ से सबसे पहले ऑयल ड्रम के पास के आग को बुझाई गई नही तो ड्रम ब्लास्ट हो सकता था। इस घटना में विद्युत विभाग को नुकसान हुआ है लेकिन नुकसान का आंकलन जांच के बाद ही हो पाएगा।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि विद्युत विभाग के सब स्टेशन में आग लग है जिसके बाद दो गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया है।दमकल कर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें