फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, नौ आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप-मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज बरामद

Sat, 15 Jul 2023 10:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले लोगों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नागपुर महाराष्ट्र क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा का संचालन हो रहा था। विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले लोगों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नागपुर महाराष्ट्र क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा का संचालन हो रहा था। विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन किया जा रहा था। नौ आरोपियों के कब्जे से दो लैपटाप, 17 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र में भिलाई के युवकों के द्वारा ऑनलाइन महादेव सट्टा एप्प का संचालन मनकापुर चौक नागपुर में ऑनलाइन सट्टा एप्प रेडी अन्ना बुक नंबर 565 का संचालन साहिल कुरैशी एवं अन्य साथियों द्वारा किया जा रहा था। जिसे पुलिस ने ध्वस्त किया है, पुलिस को मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार गया। उक्त आरोपियों के कब्जे से दो लैपटाप, 17 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं दस्तावेज जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें