फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: आरक्षक की आत्महत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, उधार दी गई रकम के ब्याज के लिए कर रहा था प्रताड़ित

Sun, 10 Aug 2025 10:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

आरोपी हरीश मिश्रा पूर्व में भी ब्याज रकम की अवैध उगाही के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं मारपीट के दो मामलों में भी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के न्यू सिविल लाइन में एक आरक्षक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी कर्जा एक्ट के मामले में भिलाई भट्टी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरक्षक ने आरोपी से 10 लाख उधार लिए थे और उसका मूलधन वापस कर दिया था उसके बावजूद वह ब्याज के पैसों के लिए आरक्षक को परेशान कर रहा था, जिससे आहत होकर आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन


नवआरक्षक मृतक सुरेन्द्र साहू ने आरोपी हरिश मिश्रा से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। सुरेन्द्र साहू ने पूरे पैसे वापस दिए थे, इसके बावजूद आरोपी हरिश कुमार मिश्रा मूलधन व ब्याज के पैसों को लेकर लगातार पैसों की मांग मोबाइल के माध्यम से प्रताड़ित करता था। दिनांक 6 अगस्त को भी आरोपी ने मोबाइल से लगातार फोन कर प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर सुरेन्द्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के मोबाइल पर आरोपी के द्वारा लगातार कॉल करना और मैसेज में बातचीत की बात सामने आई। इसके बाद आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने नवआरक्षक सुरेन्द्र साहू को लगातार परेशान करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

आरोपी हरीश मिश्रा पूर्व में भी ब्याज रकम की अवैध उगाही के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं मारपीट के दो मामलों में भी गिरफ्तार हो चुका है। इसके साथ ही पूर्व में आरोपी भिलाई नगर, तिल्दा नेवरा क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटना करने से दो व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध दुर्ग भिलाई एवं रायपुर के थानों में अन्य अपराध दर्ज है। आरोपी से कर्जा देने लेने के संबंध में पुलिस ने दस्तावेज बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें