फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: सड़क हादसे में जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स की मौत, स्कूटी से फिसलकर गिरी, बाइक ने मारी टक्कर

Sun, 01 Dec 2024 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में सड़क दुर्घटना में जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में नर्स की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में सड़क दुर्घटना में जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने सड़क किनारे पानी के रिसाव होने पर पाइप सुधारने के लिए गड्ढा खोदा दिए थे। सुधार के बाद गड्डे को भर दिए थे जहां से पानी का रिसाव होने से कीचड़ हो गया। नर्स की स्कूटी स्लिप कर गिरी तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसके ऊपर से चढ़ा दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल नर्स को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।

विज्ञापन

 

 

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के पांच बिल्डिंग के पास सड़क दुर्घटना में जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स संध्या यादव की मौत हो गई मृतिका संध्या की दो बेटी है शनिवार शाम को संध्या अपनी बेटियो के लिए मालवीय नगर चौक में स्वेटर खरीदकर घर आ गई थी लेकिन एक बेटी को स्वेटर का कलर पसंद नही आया जिसके बाद मृतिका संध्या घर की नौकरानी के साथ स्कूटी पर बैठकर स्वेटर बदलने करने गई थी। स्वेटर बदलने के बाद दोनों मालवीय नगर चौक से जेल रोड होते हुए अपने घर जा रही थी।इसी दौरान खालसा स्कूल के सामने पहुंची ही थी कि वहां पाइप लाइन फूटी हुई थी। और लगातार पानी के रिसाव के कारण वहां काफी कीचड़ हो गया था। 

संध्या जैसे ही वहां से निकली उसकी स्कूटी का पहिया कीचड़ के चलते फिसल गया और वो गिर गई। नौकरानी गड्ढे की तरफ गिरी जिससे बच गई लेकिन संध्या सड़क की तरफ गिरी और उसी समय एक बाइक उसके ऊपर से गुजर गाय । जिसके बाद घायल संध्या को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात मोटर साइकिल के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें