फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: पेट पर लात मारने से गर्भ में नवजात शिशु की मौत, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 07:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी महिला और उसकी बेटियो के साथ मारपीट चोट पहुंचाया गया। मारपीट के दौरान पड़ोसी ने महिला की बेटी के पेट पर लात मारने से गर्भ में नवजात शिशु की मौत हो।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी महिला और उसकी बेटियो के साथ मारपीट चोट पहुंचाया गया। मारपीट के दौरान पड़ोसी ने महिला की बेटी के पेट पर लात मारने से गर्भ में नवजात शिशु की मौत हो। पुलिस ने गर्भवती महिला से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


जामुल थाना क्षेत्र के राजीव नगर में 1 अक्तूबर 2023 को शराब के नशे में समरजीत प्रार्थिया के घर के सामने खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था। जिसे प्रार्थिया और उसकी बेटिया ने गाली गलौज करने से मना करने पर पड़ोस में रहने वाले समरजीत उसका भाई अमरजीत और उसके दोनो बेटे आकाश और विकास पहुंचे और सभी ने मिलकर प्रार्थिया महिला और उसकी बेटियो के साथ मारपीट करने लगे इसी दौरान प्रार्थियां की बड़ी बेटी सोनमती 2 माह गर्भवती थी। मारपीट के दौरान आरोपी अमरजीत ने सोनमती पेट पर लात मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने सोनमती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरी परीक्षण और क्यूरी करने पर गर्भ में नवजात की मौत की पुष्टि की गई। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले संलिप्त आरोपी समरजीत रजक,अमरजीत रजक,आकाश रजक और विकास रजक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें