दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र में आज सुबह घर में आग लगाने से दो लोगों की जलाकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां बेटी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है।
दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र में आज सुबह घर में आग लगाने से दो लोगों की जलाकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां बेटी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। नंदिनी थाना क्षेत्र के टाउनशिप में आज सुबह एक मकान में आग लगाने से घर में मौजूद मां -बेटी को जलाकर मौत हो गई।मृतिका महिला जागेश्वरी साहू 35 वर्ष और दिव्यांशी साहू 7 वर्ष के रूप में पहचान हुई है।
विज्ञापन
महिला अपने मायके कुछ दिनो से रहे रही थी। संभवतः जताई जा रही है कि आज महिला ने सुबह जब घर पर कोई नही थे तो अंदर से दरवाजा बंद पर खुद को आग के हवाले का ली जिसकी चपेट में आने से बेटी की भी मौत हो गई। मृतिका महिला ने एक दिन पूर्व घर में रखे आवश्यक दस्तावेजों को एक बैग में रखकर अपने पड़ोसी के घर में रखवा दिया था।मृतिका महिला के पति से तलाक का प्रकरण चल रहा है। बहरहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है।