235 से अधिक वारंटियों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
दुर्ग जिले में सालो से लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियो पर तामिली के लिए एक विशेष अभियान चलाकर 235 से अधिक वारंटियो को धरपकडकर लगे गया दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर आपरेशन विश्वास के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियो की पतासाजी के लिए 30 टीम गठित कर वारंटियों के सकुनत तथा संभावित जगहो पर दबिश दिया गया था।
ऑपरेशन विश्वास के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियो को पकड़ने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्र के लगभग 235 से अधिक वारंटियो को पकड़कर भिलाई कंट्रोल रूम में लगाया गया। इसमें कुछ महिला वारंटी भी शामिल है सभी को पुलिस के द्वारा समझाइश दी गई है क्षेत्र में शांत बनाए रखे कोई भी गुंडागर्दी या रंगदारी करने की शिकायत मिलने पर पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस ने वारंटियो की क्लास लेते हुए उठक बैठक के साथ डिप्स भी लगवाई। जिसके बाद सभी वारंटियो का नाम सूचीबंद्ध कर, फिंगर प्रिंट लेकर डाटा बेस तैयार किया गया है। इस कार्यवाही में 27 सालो से फरार थाना छावनी के एक वारंटी को भी पकडकर वारंट तामील किया गया साथ ही थाना छावनी क्षेत्र के गुण्डाबदमाश का जिला बदर वारंटी भी तामील कराया गया। 235 वारंट में से 204 स्थाई वारंट और 31 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कराई गई। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत लगातार पकड़ने की कार्यवाही की जाएगी और वारंटियो के द्वारा आम नागरिक को डराने धमकाने वाले को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी।