फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, थाने पहुंचे परिजन; घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

Mon, 15 Jul 2024 12:48 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होते ही परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
गिरफ्तार में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपेला थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म पीड़िता अपनी परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराई। दुष्कर्म से नाबालिग बच्ची गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


नाबालिग बच्ची के पेट दर्द होने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच की। जांच में नाबालिग बच्ची गर्भवती होने की जानकारी लगी। परिजनों ने बच्ची से इस संबंध में जानकारी ली तो बताया कि सुपेला के रहने वाले राज उर्फ मोहम्मद एजाज अली ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जो लक्ष्मी मार्केट में सीट कवर बनाने का काम करता है। आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुपेला निवासी राज उर्फ मोहम्मद एजाज अली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। जो पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। जिसके चलते नाबालिग बच्ची गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें