फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Fire: बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से आग, कई गाडियां जलीं; आस-पास के मकान भी आए चपेट में

Sat, 02 Nov 2024 10:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके में एक बिल्डिंग के नीचे भीषण आग लग गई। स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। आग की घटना के बाद दमकल विभाग घटना स्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
बिल्डिंग के नीचे भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई टाउनशिप के बिल्डिंग के नीचे भीषण आग लग गई। इस आग से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


 भिलाई सेक्टर 2 के सड़क 16 की बिल्डिंग के नीचे आज शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना में 5 स्कूटी और एक मोटर साइकिल गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग की सूचना बिल्डिंग के लोगो को लगी जिसके बाद आसपास के लोग भी बाहर आए और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाने पर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान बिल्डिंग के नीचे रखे स्कूटी और मोटर साइकिल जलकर खाक हो चुकी थी। आग की लपटें पास के मकानों के अंदर तक पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग के नीचे लगे मीटर और बिजली कनेक्शन पर शार्ट सर्किट हुआ है, जिससे आग लगी है। बहरहाल भट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें