फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: महिला के चेहरे पर फेंका गर्म तेल, पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती, फरार आरोपी की तलाश

Fri, 13 Jun 2025 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला के चेहरे पर गर्म तेल फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छावनी थाना पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
महिला के चेहरे पर फेंका गर्म तेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला के चेहरे पर गर्म तेल फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छावनी थाना पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करा दिया है। वही फरार आरोपी के खिलाफ मामला  दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप 1 में रहने वाली लोक कलाकार  शकुंतला मारकंडे यूपी से कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद अपनी बेटी के साथ घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान घर के बाहर पहले से खड़े उसके पड़ोसी राकेश साहू ने कटोरे में भरे गर्म तेल को उसके चेहरे पर फेंक दिया। जिसके कारण शकुंतला करीब 10 से 15  प्रतिशत तक झुलस गई।मोहल्ले वालों ने घटना की सूचना छावनी थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल ईलाज के लिए भिजवाया। वही फरार आरोपी की पतासाजी पुलिस टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन


घायल शकुंलता मारकंडे ने बताई कि आरोपी राकेश साहू उससे शादी करना चाहता था लेकिन महिला पहले से शादीशुदा है और उसको बार बार मना करती थी उसके बाद भी आरोपी राकेश उस पर गलत नियत रखता था और आते जाते समय उसके साथ छेड़खानी भी करता था।इसके पहले भी महिला से आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यवाही नही की।

वही मामले में पुलिस प्रवक्ता एलेक्जेंडर किरो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि महिला का पति उसे त्याग दिया है। और आरोपी के साथ उसका पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और शादी करने से मना करने पर महिला ने मना कर दिया था।जिसके कारण आरोपी ने गर्म तेल उसके चेहरे पर फेंक दिया। जिसके कारण उसे जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महिला की स्तिथि में सुधार आने के बाद उसका बयान लिया जायेगा। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी राकेश साहू की पुलिस तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें