फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: महिलाओं के साथ लूटपाट के बाद करता था दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में घरेलू काम करने वाली महिलाओं के साथ लूटपाट कर बलपूर्वक दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनसान जगहों पर घरेलू काम करने वाली महिलाओं को अपना निशान बना था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में घरेलू काम करने वाली महिलाओं के साथ लूटपाट कर बलपूर्वक दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनसान जगहों पर घरेलू काम करने वाली महिलाओं को अपना निशान बना था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


आरोपी हृदेश यादव जामुल और भिलाई नगर थाना क्षेत्र में दो दिनों में घेरलु काम करने वाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी मूलत: उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है। वर्तमान में जामुल में किराए का मकान लेकर लेबर कैंप में रहता था जो घरेलू काम करके अपने घर वापस लौटने वाली महिलाओं की पहले तो रेकी करता और फिर शाम के समय सुनसान जगह पर खड़े होकर काम के बाद वापस जा रही महिलाओं की साथ वारदात को अंजाम देता था। पहले तो बलपूर्वक महिलाओं के साथ लूटपाट करता और फिर वही आसपास जंगल झाड़ियां में ले जाकर दुष्कर्म किया करता था आरोपी के पास से सोने चांदी के जेवर मिले हैं। 

आरोपी ने 15 दिसंबर को हाउसिंग बोर्ड के नालंदा स्कूल के पास से का काम करके अपने घर खेदामारा जामुल जाने के लिए एक महिला निकली थी जिसके बाद घर जाते समय जामुल पुलिया के पास हृदेश यादव नामक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से ठोकर मार कर उसे गिरा दिया फिर उसके बाद साइकिल को ठोकर मारकर गिरा दिया जिसके बाद महिला उठकर चले गई लेकिन थोड़े दूर जाने पर दोबारा महिला को फिर से एक बार फिर उसने अपनी बाइक से ठोकर मार कर गिरा दिया इसके बाद महिला के मुंह को दबाकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सोने और चांदी के गहने ले लिए और उसके साथ सुनसान इलाके में दुष्कर्म कर फरार हो गया इसके 2 दिन बाद फिर भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 के पास आरोपी ने काम करके घर वापस जा रही महिला के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

दोनों महिलाओं ने पीड़ित महिलाओं ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पतासाजी शुरू की गई। आरोपी ने भिलाई नगर थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम देते समय महिला ने चिल्लाने पर आसपास के लोगो पहुंचे जिसके बाद आरोपी ने मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो पुलिस ने मोटर साइकिल के नंबर के आधार पर आरोपी की गिरफ्तार किया गया।

क्राइम ब्रांच डीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि दोनों घटनाओं में पीड़िता महिलाओं ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी की पतासाजी शुरू की गई आरोपी के मोटर साइकिल के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें