फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: जयंती स्टेडियम में पांच दिन तक होगी हनुमंत कथा और लगेगा दिव्य दरबार, धीरेन्द्र शास्त्री ने दी जानकारी

Thu, 25 Dec 2025 07:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग-भिलाई के जयंती स्टेडियम में पांच दिनों तक श्री हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भिलाई पहुंचे।
विज्ञापन
धीरेन्द्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग-भिलाई के जयंती स्टेडियम में पांच दिनों तक श्री हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भिलाई पहुंचे। जहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर आयोजन के संबंध में जानकारी दी। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि हिंदुओं को आपस में जोड़ना,लोगों में हनुमान जी की भक्ति जगाना और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना यदि कुछ लोगों को अंधभक्त लगती है।तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर एक कार्यक्रम कहा कि छग में इन दिनों दोनों कथावाचक धर्म के नाम पर अंधविश्वास फैला रहे है। 

विज्ञापन


पत्रकारों से पूछे सवाल का जवाब देते हुए यह बात कहीं है।वही बांग्लादेश में दो दिन पूर्व एक हिंदू युवक को जिंदा जलाए जाने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उसे सिर्फ इसलिए जलाया गया।क्योंकि वह हिन्दू था।भारत में रहने वाले हिंदू और सनातनियों को भी यह बात समझ लेना चाहिए की बांग्लादेश में हिंदू होना अपराध है।तो वह दिन दूर नहीं जब भारत में भी हिन्दू होना अपराध होगा।इसलिए यही समय सही समय है।जब हिंदू एकता से हिन्दू राष्ट्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें