फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग की कबाड़ फैक्ट्री में लगी आग: तीन दमकलों ने चार घंटे में पाया काबू, 85 लाख रुपये का माल जलकर खाक

Mon, 08 May 2023 06:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

फैक्ट्री संचालक मोहम्मद इशरत खान ने 85 लाख का कबाड़ जलकर खाक हो गया है। इसमें 35 लाख रुपये का कच्चा माल था। आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका है। 
विज्ञापन
दुर्ग की स्क्रैप फैक्ट्री में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित कबाड़ फैक्टी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। हादसे में करीब 85 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, एनके इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री में प्लास्टिक के कबाड़ को रीसाइकिल करने का काम किया जाता है। आग तेजी से फैली और उसने बड़ा रूप ले लिया। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में लगभग 10 से 15 गाड़ी पानी और फोम का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें