फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Murder: आपसी रंजिश में गई जान, गैंगस्टर तपन सरकार के गुर्गों ने बदमाश को चाकू मारा, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 29 Mar 2025 01:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक गुंडे बदमाश की तपन सरकार के गुर्गों ने मिलकर हत्या कर दी। दो साल से रंजिश चल रही थी। पुलिस फिलहाल, मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
थाना पुलगांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में मोहन नगर के एक गुंडा बदमाश की तपन सरकार के गुर्गों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहन नगर थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश अवतार मरकाम की तपन सरकार के गुर्गों ने मृतक पर चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

विज्ञापन


पूरा मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। इस मामले में तपन सरकार के भांजे आकाश मजूमदार और एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक गुंडा बदमाश अवतार मरकाम और मोहन नगर थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश दीपक ठाकुर के बीच में 2 साल पहले विवाद हुआ था।

मृतक अवतार मरकाम ने दीपक पर 2 साल पहले जानलेवा हमला करवाया था। जिसके बाद वह जेल में था। हाल ही में जेल से छूटते ही दीपक ठाकुर ने अवतार मरकाम से बदला लेने के लिए साजिश रची। साजिश के तहत शुक्रवार रात दीपक ठाकुर, आकाश मजूमदार और मुकेश चीरा ने मिलकर अवतार मरकाम की हत्या कर दी।  
विज्ञापन


आकाश उर्फ सोना मजूमदार ने अवतार मरकाम को फोन कर इंदर ढाबा में मिलने के लिए बुलाया था। उसने कहा था कि वह अवतार और दीपक के बीच पुराने मामले में सुलह करवा देगा। आकाश के फोन के बाद अवतार देर रात इंदर ढाबा के पास पहुंचा। जहां पहले से दीपक ठाकुर और मुकेश चीरा मुंह में नकाब बांधकर खड़े हुए थे। जैसे ही अवतार ढाबा के पास पहुंचा।

दोनों ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची। अवतार गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तपन सरकार के भांजे आकाश मजूमदार सहित एक अन्य को हिरासत में लिया। पूछताछ की जा रही है। बता दें कि आकाश मजूमदार तपन सरकार का भांजा है। और हाल ही में उसने दुर्ग नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें