फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: केन्द्रीय जेल में बंदियों के लिए गंगा स्नान का आयोजन, महाकुंभ की तरह भक्तिमय बना रहा माहौल

Tue, 25 Feb 2025 03:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में केन्द्रीय जेल में निरुद्ध महिला एवं पुरुष बंदियों के लिए आज गंगा जल स्नान का आयोजन जेल प्रशासन की ओर से किया गया। इस वजह से जेल का माहौल आज प्रयागराज महाकुंभ की तरह भक्तिमय बना रहा।
 
विज्ञापन
जेल में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में केन्द्रीय जेल में निरुद्ध महिला एवं पुरुष बंदियों के लिए आज गंगा जल स्नान का आयोजन जेल प्रशासन की ओर से किया गया। इस वजह से जेल का माहौल आज प्रयागराज महाकुंभ की तरह भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्रयागराज त्रिवेणी संगम से गंगाजल लाया गया। इस गंगाजल की पूजा अर्चना के बाद बंदियों को पुण्य स्नान का अवसर मिला प्रयागराज में महाकुंभ का माहौल भक्तिमय बना हुआ है देश विदेश से श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने उन बंदियों के लिए विशेष इंतजाम किया।जो महाकुंभ में शामिल नहीं हो सकते केन्द्रीय जेल दुर्ग में अस्थायी घाट बनाकर त्रिवेणी संगम का जल लाया गया और कैदियों ने आस्था के साथ स्नान किया महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का आना जारी है लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अनूठी पहल करते हुए राज्य की सभी जेलों में बंद कैदियों के लिए पुण्य अर्जन का अवसर दिया इसी तरह का आयोजन आज दुर्ग केन्द्रीय जेल में भी संपन्न हुआ। 

प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगा जल मंगवाया गया। केंद्रीय जेल दुर्ग में विशेष आयोजन हुआ।जहां अस्थाई घाट बनाकर कैदियों को स्नान कराया गया बंदियों ने श्रद्धा के साथ इस आयोजन में भाग लिया और जेल प्रशासन व राज्य सरकार का आभार जताया दुर्ग जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि जो बंदी महाकुंभ में नहीं जा सकते है उनके लिए यह धार्मिक आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल से जेल का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। केंद्रीय जेल में महिला और पुरुष बंदियों को प्रयागराज से गंगाजल लेकर अस्थाई घाट बनाकर स्नान कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें