फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में भाजपा की परिवर्तन यात्रा: झारखंड के पूर्व CM का प्रियंका गांधी पर निशाना, कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

Thu, 21 Sep 2023 09:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज दुर्ग जिले में पहुंची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभा के माध्यम से भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। 
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश में घूम-घूम कर सरकार की नाकामियों को आम जनता के सामने जाकर बता रही है। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज दुर्ग जिले में पहुंची।

विज्ञापन


बीजेपी की परिवर्तन यात्रा दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और पाटन विधानसभा में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभा के माध्यम से भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। 

रघुवर दास ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने पांच साल में छत्तीसगढ़ में कोई विशेष काम नहीं किया तो वहीं उन्होंने आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भिलाई प्रवास और महिला समृद्धि सम्मेलन को लेकर कहा कि उन्हें साजा के बिरनपुर जाना चाहिए। जहां एक युवक की लव जिहादियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


आगे कहा कि भिलाई के मलकीत सिंह के घर जाना चाहिए। जिन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर उसकी हत्या कर दी जाती है। प्रदेश में लगातार हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं। क्या इसी को विकास कहा जा रहा है।

परिवर्तन यात्रा में पहुंचे रघुवर दास ने राज्य सरकार के ऊपर भी तंज कसते हुऐ कहा कि बघेल बैंक से कांग्रेस के दिल्ली दरबार में सीधे पैसे पहुंचता है। जिसमें इस बैंक में छत्तीसगढ़ का कोल, शराब, रेत और कमीशन खोरी सिंडिकेंड का पैसा जमा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें