फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत, मां बेटी की हालत गंभीर, घटना पर सीएम ने जताया दुख

Sun, 02 Jul 2023 11:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

सड़क दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदना जताई और उन्होंने ने मृतक परिजन को चार- चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।

 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाटन ब्लाक में मोतीपुर में एक बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया जिसमें तेज रफ्तार एक कैप्सूल हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी इस हादसे में मौके पर ही पिता और पुत्र की मौत हो गई तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनो का उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने अम्लेश्वर मोतीपुर मार्ग में चक्काजाम कर दिया हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीण मुआवजे और ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सड़क पर ही बैठे रहे। 

 

ग्राम भंठगाव (औरी) के रहने वाले राजेंद्र बारले अपनी पत्नी लक्ष्मी बारले, पुत्री केवरा बारले और पुत्र प्रभात बारले के साथ बाइक से पाटन जा रहे थे। इस दौरान मोतीपुर चौक के पास भिलाई 3 की तरफ एक कैप्सूल हाइवा वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक इस घटना में राजेंद्र बारले और उसके पुत्र प्रभात बारले की मौके पर मौत हो गई। राजेंद्र बारले की पत्नी और उसकी बेटी केवरा गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट ले जाया गया। जहां पर राजेंद्र और प्रभात बारले को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मां और बेटी की हालत गंभीर होने के चलते उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन

घटना पर सीएम ने जताया दुख

सड़क दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदना जताई और उन्होंने ने मृतक परिजन को चार- चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें