फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत, परिजनों का बुरा हाल

Wed, 15 Jan 2025 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में सड़क हादसे में मौत का सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक में ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले में सड़क हादसे में मौत का सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक में ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका महिला ललिता बाई सोनवानी सिरसाकला की रहने वाली है। भिलाई-3 पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतिका ललिता बाई सोनवानी 6 जनवरी अपने नातिन के घर राजनांदगांव डोंगरगढ़ गई हुई थी। आज वह रिश्तेदार महिला के साथ डोंगरगढ़ से वापस भिलाई पहुंची इसी दौरान सिरसा गेट चौक पर बस से उतरकर गांव जाने सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान हथखोज से रायपुर की तरफ जा रही ट्रक सीजी 07 सीके 9255 ने सिरसा गेट चौक पर मुड़ते समय मृतिका ललिता बाई सोनवानी को चपेट में ले लिया। साथ में मौजूद रिश्तेदार महिला यह देखकर ट्रक रोकने शोर मचाया। लेकिन तब तक बुजुर्ग महिला ट्रक के पिछले पहिए से घसीटती हुई लगभग 30 फीट आगे निकल चुकी थी घटना की सूचना मिलते ही मौके भिलाई-3 पुलिस के साथ ही हाइवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को ट्रक के नीचे से उठाकर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें