फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक दिवसीय दुर्ग दौरा, किसान मेले में होंगे शामिल

Fri, 30 Jan 2026 10:07 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई

सार

किसानों के लिए बड़ा दिन आने वाला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर दुर्ग जिले में पहुंच रहे हैं। वे ग्राम गिरहोला, खपरी और कुम्हारी में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर दुर्ग जिले के गिरहोला, खपरी और कुम्हारी गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरे का उद्देश्य स्थानीय कृषि गतिविधियों का अवलोकन करना और किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

विज्ञापन


दुर्ग में केंद्रीय कृषि मंत्री का ये है कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री 31 जनवरी को सुबह 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे ग्राम गिरहोला पहुंचेंगे। यहां वे कृषि फार्म का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात, दोपहर 12 बजे वे ग्राम खपरी पहुंचेंगे और फिर दोपहर 12:30 बजे कुम्हारी के रामपुर चोरहा में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा आयोजित किसान मेले में भाग लेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री दोपहर 2 बजे कार द्वारा कुम्हारी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

किसानों से सीधा संवाद करेंगे
इस दौरे के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के किसानों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को समझेंगे। किसान मेले में उनकी उपस्थिति से स्थानीय किसानों को प्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय योजनाओं और कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह दौरा क्षेत्र में कृषि विकास को गति देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मंत्री का यह कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें