फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दुर्ग में ITMS कैमरों से निगरानी, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 24 पुलिसकर्मियों के कटे चालान

Tue, 14 Apr 2026 12:51 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई

सार

बिना हेलमेट बाइक चलाते 24 पुलिसकर्मियों पर यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काट दिए। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी कि अब नियमों का पालन खुद पहले करें, वरना आम लोगों पर गलत असर पड़ेगा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के भी कटे चालान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती लगातार बढ़ रही है।अब यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 24 पुलिसकर्मियों पर चालानी कार्रवाई की गई है। चलानी कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। और बिना हेलमेट के सड़कों पर बाइक दौड़ रहे थे।

विज्ञापन


इस पर यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सभी का चलानी कार्रवाई की गई है।साथ ही उन्हें आगे से नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत भी दी गई है।

यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि जो लोग कानून का पालन करवाते हैं। वे खुद नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ेंगे तो आम लोगों पर इसका गलत असर पड़ेगा। जिले में अब इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(आईटीएमएस) के जरिए भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह लगे कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है।

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सीधे ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। इससे बिना रुके कार्रवाई करना आसान हो गया है और नियम तोड़ने वालों की पहचान भी तत्काल हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें