दुर्ग में मोबाइल टावर से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की डांट के डर से युवक ने ये खौफनाक कदम उठाया। युवक माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। एक दिन पहले उसकी गाड़ी दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी।
नंदिनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक परिजनों की डांट की वजह से आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
नंदिनी थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित मोबाइल टावर पर आज सुबह एक युवक कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने युवक की पहचान आकाश चंद्रिकापुरे निवासी स्ट्रीट नंबर 3,नंदिनी नगर टाउनशिप के रूप की है। युवक माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर नंदिनी थाना और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को जांच के दौरान जानकारी लगी कि मृतक युवक एक दिन पहले गाड़ी चला रहा था और गाड़ी दीवार से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। युवक को लग की क्षतिग्रस्त गाड़ी को देखकर उसके परिजन डांटेंगे। जिसके डर से युवक ने टाउनशिप के बीएसपी अस्पताल के पीछे मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।