फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में देह व्यापार का भंडाफोड़: सिपाही ग्राहक बनकर पहुंचा, पुलिस ने संचालक सहित छह आरोपियों को दबोचा

Mon, 29 Jun 2026 11:02 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : arrest
विज्ञापन

दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई को पुख्ता करने के लिए पुलिस अफसरों ने अड्डे पर एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा था। मौके पर पहुंचकर सिपाही ने जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने छापा मारकर संचालक विजय गुजराती, देह व्यापार में लिप्त तीन महिला और दो ग्राहक को मौके से पकड़ लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम रविवार को इंदिरा मार्केट में तीन वाहनों में मौके पर पहुंची। इसके बाद परिसर घेरकर जांच की शुरू गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस की कार्रवाई जारी रही। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस भवन में कार्रवाई की गई वहां नीचे मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर संचालित होता था। जबकि ऊपर बने लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा था। 

पकड़े गए लॉज संचालक विजय गुजराती द्वारा पिछले 5 महीने से देह व्यापार को संचालित कर रहा था। आरोपी द्वारा लॉज में हर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता था। केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने दिया जाता था। जिनका मोबाइल नंबर पहले से दर्ज या सेव रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पूरा काम सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें