फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म, परिजनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई में जुटी, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 03 Jul 2026 06:06 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में छावनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के द्वारा दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पीड़िता को शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में छावनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के द्वारा दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी बच्चियों को घर में खेलने के बहाने अपने घर में बुलाता था। और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। मामला का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने लगा। जिसके बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि 9 साल और 7 साल की दो सगी बहनों को उनका पड़ोसी में रहने वाले नाबालिग लड़का खेलने के बहाने अपने घर बुलाकर ले जाता था।और दोनों नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था।

गुरुवार को जब छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर परिजनों द्वारा दोनों बच्चियों से अलग-अलग पूछताछ की गई।तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता का देखते हुए जांच शुरू और नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें