फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: स्वास्थ्य विभाग के सचिव का निजी स्टाफ बताकर निजी अस्पतालों से करता था डिमांड, एफआईआर दर्ज

Thu, 02 Apr 2026 09:47 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर निजी अस्पतालों से धोखाधड़ी कर पैसे मांगने वाले अजय अग्रवाल पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उसने गंगोत्री और एएम अस्पताल संचालकों से रकम मांगी थी।
विज्ञापन
अस्पताल संचालक ने कराई एफआईआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग के सचिव का निजी कर्मचारी बताकर निजी अस्पतालों से डरा-धमकाकर रकम मांगने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी अस्पताल संचालकों को फोन कर अस्पताल की अनियमितताओं का हवाला देकर धोखाधड़ी का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

गंगोत्री अस्पताल के संचालक ओमप्रकाश कराडे ने 17 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग के सचिव का निजी कर्मचारी बताया। उसने अस्पताल की अनियमितताओं को खत्म करने के बदले में पैसे की मांग की। व्यक्ति ने अपना नाम अजय अग्रवाल बताया। उसने कराडे को मंत्रालय में मिलने बुलाया। मुलाकात मंत्रालय के अंदर के बजाय नीचे हुई। वहां भी उसने अनियमितताओं को खत्म करने के लिए पैसे मांगे। कराडे ने बाद में मंत्रालय जाकर पूछताछ की। उन्हें पता चला कि अजय अग्रवाल नाम का कोई व्यक्ति वहां पदस्थ नहीं है।

अस्पताल संचालक ने इसके बाद आए फोन नंबर और अजय अग्रवाल के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के प्रयास का मामला दर्ज किया है। भिलाई नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गंगोत्री अस्पताल के संचालक की शिकायत पर जांच की जा रही है। पुलिस अजय अग्रवाल और संबंधित फोन नंबर के संबंध में विवेचना कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी ने यह भी बताया कि इसी व्यक्ति ने चरोदा के एएम अस्पताल के संचालक को भी डरा-धमकाकर पैसे की मांग की है। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पतासाजी में पुलिस टीमें जुट गई हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें