फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में नशे के दो सौदागर गिरफ्तार: पुलिस का एक्शन, कार से 19 किलो गांजा बरामद; महिला को बताया रिश्तेदार

Wed, 05 Jun 2024 10:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले दो तस्करों को दबोच लिया है। तस्करों की एक कार से 19 किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
दुर्ग में नशे के दो सौदागर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उसके बावजूद भी नशे के सौदागर बड़ी ही चालाकी से तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नेवई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किए है आरोपी में एक महिला शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा के कोमना नोवापाड़ा निवासी जीना तांडी एवं व्यासदेव मांझी अपनी चार पहिया वाहन क्रमांक OD 02 BM 6709 से गांजा लेकर ओडिशा से नेवई थाना क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्विद्यालय के पास नेवई बस्ती में परिवहन करने की जानकारी मिली।

जिसके बाद नाकेबंदी कर कार को रोककर तलाशी लेने पर कार की डिक्की में बड़ी मात्रा में गांजा समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 19 पैकेट में करीब 19 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने गांजा और कार समेत 7.30 लाख रूपये की मशरूका बरामद किया है। आरोपियों में पूछताछ में पुलिस को बताया कि गांजा को ओडिशा से लेकर नेवई क्षेत्र में खपाने के लिए लाए थे। पकड़े गए आरोपी रिश्तेदार बताया जा रहा है आरोपी व्यासदेव मांझी पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने रिश्तेदार महिला को इस तस्करी में शामिल किया। 

भिलाई नगर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। पासिंग कार में बड़ी मात्रा में गांजा का परिवहन करते हुए पाटन से नेवई रोड की तरफ कार जा रही है। जिसके बाद नाकेबंदी कर वाहनों को जांच शुरू की गई।

ओडिशा पासिंग कार को रोककर तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 19 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे एक महिला भी शामिल है। दोनों आरोपियों के पास गांजा समेत कार को जब्त किया गया। गांजे की कीमत सात लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें