फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: देर रात शराब परोसना संचालक को पड़ा भारी,पुलिस ने क्लब संचालक को किया गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 06:26 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

देर रात शराब परोसना क्लब संचालक को पड़ा भारी,पुलिस ने कार्रवाई को दिया अंजाम मौके से बियर बोतल जप्त कर संचालक को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
क्लब संचालक को पुलिस ने किया girftat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमेनिया क्लब के संचालक द्वारा समय अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से बियर की बिक्री करते पुलिस ने लिस्टोमेनिया क्लब के संचालक संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है उनके पास से 64 बोतल बियर भी बरामद किया है।

विज्ञापन


जुनवानी के सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमेनिया क्लब के संचालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। क्लब के संचालक संजय गुप्ता द्वारा समय अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से ग्राहकों को बियर बोतल उपलब्ध कराया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बियर बोतल बिक्री करते छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने क्लब के छत के ऊपर छिपाकर रखे 64 बियर बोतल बरामद किया है। वही पुलिस ने संचालक संजय गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सउनि उत्तम साहू,आरक्षक कमल नारायण परगनिया,गोविंद साहू, कौशलेंद्र, सविंदर सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

आपको बता दे कि लिस्टोमेनिया क्लब संचालक द्वारा लगातार देर रात तक शराब परोसने और देर रात तक शराब पार्टी को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग ने पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। आबकारी विभाग ने इस क्लब का 3 दिनों के लिए लाइसेंस भी निरस्त की कार्रवाई की जा चुकी है उसके बावजूद क्लब संचालक द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें