फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 07:58 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी की शासकीय भूमि पर बने अवैध मकान को पुलिस-नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल में है।
विज्ञापन
बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी के अवैध कब्जे पर सोमवार को बुलडोजर चला। पुलिस और नगर निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा लंबे समय से शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहा था।

विज्ञापन


यह कार्रवाई चरोदा भिलाई 3 थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ नाबालिग मासूम बच्ची से दुष्कर्म प्रयास और मारपीट का गंभीर मामला दर्ज है। इस प्रकरण में दुष्कर्म का प्रयास और पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

पुलिस ने आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की विवेचना के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी और उसके परिजन कई वर्षों से शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निवास कर रहे थे। यह अतिक्रमण वर्षों पुराना था।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने पहले ही संबंधित परिवार को मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए विधिवत नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन आरोपी परिवार ने इस नोटिस की पूरी तरह अनदेखी की। जिसके बाद सोमवार को चरोदा भिलाई तीन नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अपनाई।

कार्रवाई के दौरान मकान में रखे सामान को विधिवत जब्त किया गया। इसका पंचनामा भी मौके पर ही तैयार किया गया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया गया। यह कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की गई और एक मिसाल पेश की गई।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें