फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में खूनी संघर्ष: नशा कर काम पर आया तो लगा दी डांट, मजदूर ने साथी को कुल्हाड़ी से मार डाला

Fri, 27 Mar 2026 03:12 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पूनम राइस मिल में दो मजदूरों के बीच बीते दिनों मामूली विवाद हुआ। गुस्साए परमेंद्र ने कुल्हाड़ी से गोविंद पर हमला कर दिया। आज गोविंद की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी हत्यारा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौकी क्षेत्र में बीते दिनों एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पूनम राइस मिल में एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के समोदा स्थित पूनम राइस मिल में हुई। 20 मार्च को बादशाह ग्रुप के दो मजदूर गोविंद यादव और परमेंद्र यादव के बीच विवाद हुआ था। विवाद मामूली था, जिसमें गोविंद यादव ने परमेंद्र यादव को शराब पीकर काम पर आने और ठीक से काम न करने पर डांटा था। इस बात से परमेंद्र यादव गुस्सा होकर अपने घर चला गया।
 

विज्ञापन

कुछ देर बाद वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वापस राइस मिल पहुंचा। उसने पूनम राइस मिल के गोडाउन में खाना खा रहे गोविंद यादव पर हत्या की नीयत से वार कर दिया। हमले में गोविंद लहूलुहान हो गया, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज शुक्रवार को इलाज के दौरान गोविंद यादव की मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी परमेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी परमेंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।

मजदूरों के बीच यह विवाद शराब पीकर काम पर आने को लेकर शुरू हुआ था। गोविंद यादव ने परमेंद्र को काम पर शराब पीकर आने के लिए डांटा था। यह मामूली बात परमेंद्र को इतनी नागवार गुजरी कि उसने हिंसक कदम उठाया। परमेंद्र ने गुस्से में आकर गोविंद पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें