फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai: महिलाओं के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों की शिकायत पर किया अपराध दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 08:18 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग - भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रुआबांधा HSCL कॉलोनी में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, जबरन जहर पिलाने का प्रयास,अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग - भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रुआबांधा HSCL कॉलोनी में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, जबरन जहर पिलाने का प्रयास,अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर तीन अपराध दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक तीन महिलाएं और तीन युवक जबरन घर में घुस आए और मां-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान युवती रेणु कुमारी को जबरन जहर पिलाने का प्रयास भी की गई वही इस घटना में उसकी मां को बुरी तरह पीटा गया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गई है।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने युवती का न्यूड वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही रेप की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान आरोपियों ने मां-बेटी के मोबाइल फोन तोड़ दिए और घर में रखे पैसे व जरूरी दस्तावेज भी लेकर चले गए। आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। जो अब मारपीट में तब्दील हो गई है।

इस मामले को लेकर भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने 3 अपराध दर्ज किए है जिसमें दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। पुरानी बातों को लेकर फिर एक बार दोनों पक्षों में मारपीट और गाली गलौज की घटना हुई है। इस मामले में दो अपराध रेणु चौधरी और उसकी मां के खिलाफ अलग-अलग प्रार्थियों द्वारा दर्ज कराई गई है। साथ ही रेणु चौधरी की रिपोर्ट पर एक अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के संबंध में उनकी संलिप्तता को लेकर पतासाजी और विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें