फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, हाईवा की चपेट में आने से हादसा, परिजनों में मातम

Sat, 17 Jan 2026 12:51 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जो दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैप्सूल हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान और घटना का विवरण
मृतकों की पहचान बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27) और उनके फूफा लोकेश यादव (40) के रूप में हुई है। घटना पचपेड़ी गांव के पास हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, देवराज यादव की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। वह अपने ससुराल गया हुआ था, जहाँ वह दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। शुक्रवार शाम को, वह अपने फूफा लोकेश यादव के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वे पचपेड़ी गांव के पास पहुंचे, पाटन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना का भयावह मंजर
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे हाईवा ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें