फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg : मकान में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों का भंडारण, पुलिस ने मारा छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 06:51 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना पर मकान में छापेमार कार्रवाई करते हुए मकान से लाखो रुपए के गांजा और नशीली कैप्सूल के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार ।
विज्ञापन
मादक पदार्थों का जखीरा बरामद,मादक पदार्थ के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना पर मकान में छापेमार कार्रवाई करते हुए मकान से लाखो रुपए के गांजा और नशीली कैप्सूल के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


पुरानी भिलाई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ड्रीम सिटी के एक मकान में कुछ बाहरी लोगों के द्वारा अवैध मादक पदार्थों रखने होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने उपयुक्त मकान में छापामारी कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान मकान से 5 लोगों को हिरासत में लेकर मकान की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में गांजा और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने मकान से 1 लाख 20 हजार रुपए कीमती 9.292 किलोग्राम गांजा, 4 लाख 20 हजार रुपए का 1050 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल, 6 मोबाइल फोन, 2,44,000 रुपए कैश,एक हुंडई कार और एक बाईक मिला।

पुलिस ने जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 43 हजार आंकी गई है। आरोपियों में अब्दुल लतीफ,अब्दुल आकीफ निवासी टिटलागढ़ उड़ीसा,प्रिंस कुमार,जितेन्द्र सिंह,बाबू अली निवासी खुर्सीपार भिलाई शामिल है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें