फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन: शालिनी यादव को हार्ट अटैक के बाद रायपुर रिफर किय गया, पर नहीं बची जान

Wed, 05 Apr 2023 03:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

शालिनी यादव को मंगलवार सुबह हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शाम तक उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। इस पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर शालिनी यादव को रायपुर शिफ्ट किया गया था। 
विज्ञापन
दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शालिनी यादव के निधन की खबर से उनके ग्राम बोरई में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शालिनी यादव को मंगलवार सुबह हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शाम तक उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। इस पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर शालिनी यादव को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। हालांकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम बोरई लाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें