फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai News: दुर्ग में निकाली 'चूहों की बरात', धान घोटाला मामले में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 05:39 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और संग्रहण में कथित घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। आज दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक 'चूहों की बरात' निकाली। उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कथित धान घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने चूहों द्वारा धान खाए जाने के सरकारी दावे को धान घोटाले से जोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में, दुर्ग में कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक 'चूहों की बरात' निकाली। इस दौरान टोकनी में धान रखकर जिंदा चूहों को खिलाया गया, ताकि यह प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया जा सके कि चूहे कितना धान खा सकते हैं।

विज्ञापन


सरकारी दावे पर विपक्ष का हमला
यह विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब सरकार ने स्वयं यह जानकारी दी कि कवर्धा और महासमुंद जिलों में करोड़ों रुपये का धान चूहों द्वारा खा लिया गया है। कांग्रेस इस मामले को सीधे धान घोटाले से जोड़ते हुए इसे सरकार की मिलीभगत बता रही है। दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार ने करोड़ों रुपये का धान घोटाला किया है और व्यर्थ ही चूहों को बदनाम कर रही है। उन्होंने इस मामले की स्पष्ट जांच की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है और जल्द ही न्यायालय का रुख करने की बात कही है।

भ्रष्टाचार के चरम पर होने का आरोप
दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा की 'ट्रिपल इंजन' सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने बताया कि कागजों में कवर्धा में 26 हजार क्विंटल और महासमुंद में 18 हजार क्विंटल धान चूहों द्वारा खाए जाने का उल्लेख है, जो कि हास्यास्पद है। इसी विरोध में 'चूहों की बरात' निकाली गई। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार इस तरह से धान की बर्बादी और भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें