फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai News: करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड, सुरक्षा में लापरवाही भारी पड़ी

Tue, 28 Jul 2026 09:32 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी मामले में अब सीआईएसएफ के जवान भी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा में तैनात सात जवानों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
लोहा चोरी के मामले में सीआईएसएफ के जवानों पर गिरी गाज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक की चोरी के मामले में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में सीआईएसएफ के सात जवानों को निलंबित कर दिया गया है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने निलंबन की पुष्टि की है, हालांकि कार्रवाई के कारणों पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई बीएसपी में सामने आए स्क्रैप और कोक चोरी के मामले से जुड़ी है।

विज्ञापन


भिलाई स्टील प्लांट से करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी के मामले के सामने आने के बाद बीएसपी प्रबंधन ने विभागीय जांच कराई थी। जांच के आधार पर जीएम हिमांशु भूषण मलिक, इंजीनियर एसोसिएट मनोज कुमार देवांगन और नॉन-एग्जीक्यूटिव धनंजय वर्मा को निलंबित किया गया। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने जीएम हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियर मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 से अधिक घायलों का अस्पतालों में चल रहा इलाज
विज्ञापन


इस मामले में दुर्ग पुलिस अब तक बीएसपी के जीएम, नॉन-एग्जीक्यूटिव, ट्रांसपोर्टर, सुपरवाइजर समेत कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बीएसपी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों से भी पूछताछ की। पूछताछ के दायरे में आए निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक सहित सात जवानों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ भी इस पूरे मामले में विभागीय जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इन सातों जवानों की भूमिका सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से लापरवाहीपूर्ण पाई गई है। इससे पहले भी सीआईएसएफ इस मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर चुकी है। विभागीय जांच अभी जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें