फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: एक ही जमीन का कई बार सौदा, दंपती ने ठगे लाखों; अब पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 21 Jul 2026 04:02 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलगांव थाना क्षेत्र के अंजोरा में एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर एक ही जमीन को कई लोगों को बेचा। पुलगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर नोकेश देशमुख और उनकी पत्नी नेहा देशमुख के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दुर्ग डिपरापारा निवासी अजय चंद्राकर ने पुलिस को शिकायत दी। उन्हें हितेश देशमुख के माध्यम से अंजोरा में नेहा देशमुख के नाम दर्ज जमीन की जानकारी मिली थी। अजय हितेश के साथ अंजोरा पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात नोकेश देशमुख से हुई। नोकेश ने ग्राम अंजोरा स्थित खसरा नंबर 615/10, रकबा 0.0115 हेक्टेयर (1240 वर्गफुट) प्लॉट नंबर आठ की जमीन दिखाई। 

जमीन पसंद आने पर तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। 27 फरवरी 2026 को इकरारनामा तैयार कराया गया। अजय ने सेल्फ चेक से दो लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में दिए। यह चेक नेहा देशमुख की मौजूदगी में उनके पति नोकेश देशमुख को दिया गया था। बाद में अजय को पता चला कि दंपती ने इसी भूमि की फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर सुखदेव सिंह सहित अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


दंपती ने ग्राम अंजोरा की एक ही जमीन के लिए फर्जी ऋण पुस्तिकाएं बनाईं। इन फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर उन्होंने जमीन को अलग-अलग व्यक्तियों को बेचा। इकरारनामा कराकर उन्होंने कई लोगों से अग्रिम राशि ली। अजय चंद्राकर के अलावा सुखदेव सिंह भी इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। यह तरीका एक ही संपत्ति से कई बार अवैध रूप से धन कमाने के लिए अपनाया गया।

पुलगांव पुलिस ने नोकेश देशमुख और नेहा देशमुख के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। उन पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी दंपती की पतासाजी की जा रही है। इस दंपती के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें