फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai: सरकारी नौकरी के नाम पर नर्सिंग स्टॉफ के साथ लाखों की ठगी, मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी पुलिस

Fri, 17 Jul 2026 04:29 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क दुर्ग

सार

आरोपी ने पीड़िता से पहले 4 लाख 72 हजार रुपए नकद लिया इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के नाम वाले अलग-अलग क्यूआर कोड और खातों में ऑनलाइन रकम जमा कराई।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखो की ठगी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक नर्सिंग स्टाफ के साथ लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने नर्सिंग स्टॉफ से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख 55 हजार 698 रुपए की ठगी कर फरार हो गया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। वही फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता स्वेच्छा रानी वर्ष 2022 में श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थीं। इसी दौरान उनकी पहचान अस्पताल में अटेंडर के पद पर काम करने वाले बिज्जू चंद्रा,निवासी दल्लीराजहरा जिला बालोद से हुई। बिज्जू चंद्रा ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदूर और जिला अस्पताल दुर्ग में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसने पीड़िता को बताया कि उसकी पहचान बड़े-बड़े अधिकारियों से होने का भरोसा देकर पीड़िता से कई किश्तों में पैसा लिया।

आरोपी ने पीड़िता से पहले 4 लाख 72 हजार रुपए नकद लिया इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के नाम वाले अलग-अलग क्यूआर कोड और खातों में ऑनलाइन रकम जमा कराई। पीड़िता ने 5 लाख 83 हजार 698 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इस तरह आरोपी ने कुल 10 लाख 55 हजार 698 रुपये ले लिया। कुछ समय बीतने के बाद पीड़िता का जब सरकारी नौकरी नहीं लगाया तो उसने आरोपी पैसे वापस करने की बात कही जिसके लिए पीड़िता ने बार-बार आरोपी से संपर्क किया तो वह टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन


बाद में उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। और जब दुबारा संपर्क करने पर आरोपी ने पीड़िता से कहा कि पैसा वापस नहीं करूंगा जो करना का लो कहते हुए धमकी देने लगा जिसके बाद पीड़िता से इसकी शिकायत स्मृति नगर चौकी पुलिस में दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें