फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने एक और ठगा: ज्यादा पैसों के चक्कर में रिटायर्ड शिक्षक से लाखों की ठगी, निवेश का दिया था झांसा

Tue, 02 Jun 2026 07:16 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई

सार

सुपेला थाना पुलिस ने शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से 48 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपेला थाना पुलिस ने शेयर बाजार में अधिक लाभ का लालच देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से 48 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन


एक प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी टोमन दास साहू ने शेयर बाजार में पैसा निवेश करने पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। उसने कई शिक्षकों से लाखों रुपये की ठगी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली। आरोपी टोमन दास साहू ने 9 निवेशकों से 48 लाख रुपये से अधिक की राशि ली थी। उसने निवेशकों को मुनाफे की राशि नहीं दी। इससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने आरोपी टोमन दास साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने ठगी करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के घर और कार्यालय पर दबिश दी। वहां से लैपटॉप, कंप्यूटर, चेक बुक और मोबाइल फोन बरामद किए गए। लेनदेन की डायरी और एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस उप महानिरीक्षक का बयान
पुलिस उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रार्थियों की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने शेयर बाजार में अधिक लाभ का लालच देकर ठगी करना स्वीकार किया। उसने 9 शिक्षकों से करीब 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें