फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: दुर्ग में रकम दोगुना करने और लोन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2026 01:39 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

एक महिला ने अलग-अलग लोगों को कम समय में रकम दोगुना करने और आसान लोन दिलाने का लालच देकर 10 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग ठगी के मामलों में महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उस पर रकम दोगुना करने और लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। आरोपी महिला ने 10 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग ठगी के मामलों में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी महिला की पहचान लक्ष्मी तांडी के रूप में हुई है, जो रायपुर नाका निवासी है। उसने प्रार्थी से कम समय में रकम दोगुना करने का भरोसा देकर पैसे लिए थे।
विज्ञापन


उसने छह महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर प्रार्थी से अलग-अलग खातों में 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। पैसे लेने के बाद महिला ने रकम वापस नहीं की और संपर्क भी बंद कर दिया। वहीं, दूसरे मामले में उसने प्रार्थिनी को लोन दिलाने का झांसा देकर 60 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद न तो लोन दिलाया और न ही पैसे लौटाए। दोनों पीड़ितों ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

लक्ष्मी तांडी लोगों को कम समय में पैसे दोगुना करने का लालच देती थी। वह आसान तरीके से लोन दिलाने का भरोसा भी दिलाती थी। पीड़ितों से अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करवा लेती थी। पैसे मिलने के बाद वह पीड़ितों से संपर्क तोड़ देती थी।

पुलिस ने दोनों मामलों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में ठगी से जुड़े कई लेनदेन और बैंक खातों की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। लक्ष्मी तांडी दो साल पहले भी सुपेला थाना में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुई थी। उसे तब भी जेल जाना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें