आगजनी कांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक मृतक सदस्य के परिवार को 9-9 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। मंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश भी दिए हैं।
आगजनी कांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
- फोटो : अमर उजाला
भूपेश बघेल ने की सरकार से मुआवजे की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मृतक परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण चार लोगों की मौत हुई। बघेल ने अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने मृतक के परिवार को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की।