फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला शव: दुर्ग के केसरा में किसान की संदिग्ध मौत, सिर पर गहरे चोट के निशान; हत्या की आशंका

Sun, 22 Feb 2026 05:13 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के केसरा गांव में 50 वर्षीय किसान अमरसिंह साहू का शव खेत में संदिग्ध हालत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
खेत में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा में एक किसान की लाश उसके ही खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस को किसान के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि केसरा गांव के खेत में एक किसान का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान केसरा निवासी अमरसिंह साहू 50 वर्ष के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने खेत में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानीतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

पुलिस ने प्राथमिक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए। चोटों की प्रकृति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार किया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें