फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai News: ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर धोखाधड़ी का खेल, दो लाख की नकली सिगरेट जब्त, दो व्यापारी गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 10:06 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई

सार

नकली सिगरेट के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। इंदिरा मार्केट स्थित दुकान और गोदाम से लगभग दो लाख रुपये मूल्य की 18 हजार नकली सिगरेट बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
नकली सिगरेट बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट में प्रीमियम ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने के आरोप में दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एसएसडी ट्रेडर्स की दुकान और गोदाम में कार्रवाई कर करीब 2 लाख 7 हजार रुपए कीमत की 18 हजार नकली सिगरेट और पैकिंग से जुड़ी सामग्री बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संबंधित कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और कंपनी के उत्पादों की नकल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है। उसे सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित एसएसडी ट्रेडर्स में कंपनी के ब्रांड की नकली सिगरेट बेची जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान और गोदाम की जांच की।

ये भी पढ़ें: Dhamtari News: अब इलेक्ट्रिक वाहन की तकनीक सीखेंगे धमतरी के युवा, जीजामगांव ITI में शुरू हुआ नया कोर्स
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में नकली सिगरेट मिलीं। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा कंपनी के ब्रांड नाम और पहचान का इस्तेमाल कर असली उत्पाद जैसी पैकिंग में नकली सिगरेट तैयार कर बेची जा रही थी। बरामद सिगरेट की कुल संख्या करीब 18 हजार बताई गई है, जिनकी कीमत करीब 2 लाख 7 हजार रुपए आंकी गई है। पैकेटों पर 115 रुपए एमआरपी और क्यूआर कोड भी अंकित था। पुलिस का कहना है कि पैकिंग पर कंपनी के नाम और पहचान का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने विशाल जसवानी और निखिल सिहानी को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस मामले में नकली सिगरेट की सप्लाई और बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें