फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai News: बीजापुर से आए युवक के साथ लूटपाट, आरोपियों ने युवक पर चाकू से किया हमला

Sun, 24 May 2026 12:48 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले के भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। लुटेरों ने चाकू दिखाकर उससे नकदी लूट ली और फिर चाकू से वार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बीजापुर के युवक के साथ लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले के भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। लुटेरों ने चाकू दिखाकर उससे नकदी लूट ली और फिर चाकू से वार कर फरार हो गए। युवक अपनी बहन के साथ परीक्षा देने आया था।

विज्ञापन


यह घटना शनिवार सुबह घड़ी चौक के पास हुई। बीजापुर के टेकमटेला निवासी धर्मेंद्र गटपल्ली अपनी बहन ज्योति गटपल्ली के साथ भिलाई आए थे। वे CUET परीक्षा के लिए रूंगटा कॉलेज जा रहे थे। धर्मेंद्र साबुन खरीदने दुकान गए थे, तभी पल्सर और स्कूटी पर सवार 5 अज्ञात लोग आए। उन्होंने चाकू दिखाकर धर्मेंद्र को डराया और जेब से 300 रुपये लूट लिए। जब लुटेरों ने मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, तो धर्मेंद्र ने मना किया। मना करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र के पैर और घुटने के पीछे चोट आई है।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
घायल धर्मेंद्र लहुलुहान हालत में सुपेला थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सुपेला अस्पताल भेजा। युवक की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों और हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें