फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप चोरी गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार, अन्य लोगों की तलाश जारी

Thu, 19 Mar 2026 06:54 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीआईएसएफ की मुस्तैदी से चोरी का स्क्रैप व वाहन बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्लांट के अंदर से स्क्रैप चोरी करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एशिया के सबसे बड़े भिलाई स्टील प्लांट में सेंधमारी करने वाले स्क्रैप चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का स्क्रैप और परिवहन में इस्तेमाल वाहन बरामद किया है।

प्रार्थी ने भिलाई भट्ठी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में प्लांट के ब्लास्टिंग यार्ड के पास स्क्रैप चोरी की सूचना दी गई। एक पिकअप वाहन में स्क्रैप ले जाया जा रहा था। प्लांट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने वाहन को रोका। चालक के पास गेट पास या स्क्रैप के दस्तावेज नहीं थे।

जवानों ने वाहन चालक और वाहन को पुलिस के हवाले किया। वाहन में 16 नग स्क्रैप लोहा तिरपाल से ढककर ले जाया जा रहा था। पुलिस पूछताछ में राकेश सोनकर, मनोज और किन्ता ने कबाड़ी मन्नू उर्फ मनोज गुप्ता का नाम लिया। पुलिस ने कबाड़ी संचालक मन्नू उर्फ मनोज गुप्ता समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सोनकर, आकाश राव पुरके, नरेश कलेथ शामिल हैं।

पुष्पेंद्र दीप और मनोज कुम्भार भी पकड़े गए हैं। बरामद स्क्रैप और वाहन की अनुमानित कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जिले में कबाड़ी कारोबार करने वाले संचालक चोर गिरोह की मदद करते हैं। वे प्लांट के अंदर बिना गेट पास प्रवेश करवाकर स्क्रैप लोहा चोरी करवाते हैं। यह गिरोह भिलाई स्टील प्लांट, रेलवे और अन्य प्लांटों में भी चोरी करता है। कबाड़ियों के माध्यम से चोरी का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था।

सुरक्षा बलों की मुस्तैदी

विज्ञापन

भिलाई स्टील प्लांट में सीआईएसएफ के जवानों की मुस्तैदी से यह गिरोह पकड़ा गया। जवानों ने संदिग्ध वाहन को रोककर चोरी की वारदात को पकड़ा। उनकी सतर्कता से ही यह बड़ा लोहा चोर गिरोह पकड़ा जा सका। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

प्लांट के अंदर से स्क्रैप चोरी करने वाले गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें