हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
दुर्ग जिले में सड़क हादसो में मौत का सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में रविवार दोपहर को सुपेला थाना क्षेत्र के चंद्रा मौर्या चौक में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उस पर तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर कार चालक सागर जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सुपेला के चंद्रा मौर्या टॉकीज सिग्नल के पास रविवार दोपहर को एक कार इको स्पोर्ट्स रेड सिग्नल को तोड़ते हुए सिग्नल में खड़े स्कूटी और मोटर साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी। इस घटना में 3 लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सुपेला शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया वही एक गंभीर रूप से घायल को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कार चालक नशे में गाड़ी चलने की बात सामने आई है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इको स्पोर्ट्स कार चालक ने रेड सिग्नल तोड़ते हुए सिग्नल पर खड़े स्कूटी और मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी है है इस घटना में 3 लोगो गंभीर रूप से घायल हुए है जिसमें डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित किया है वही एक अन्य गम्भीर रूप से घायल को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतक में मनोहर कुमार गन्नाडे और नूर खान इंदिरा नगर सुपेला के रूप में पहचान की गई है। वही घायल सलीम खान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस कार चालक सागर जायसवाल का परीक्षण कराया जाएगा जिसमें नशे में होने की पुष्टि होगी।