फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला

Wed, 22 Feb 2023 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिवाई में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके तीन दोस्तो ंको गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शराब के नशे में हुए विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। भिलाई नगर थाना इलाके में मंगलवार की रात को पंथी चौक रूआबांधा के पास चार दोस्त बैठकर शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन


शराब पार्टी के दौरान तीन दोस्तों की अपने चौथे दोस्त से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर एक की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद भिलाई नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया शराब पार्टी के बाद आपस में मृतक धरम राज के साथ विवाद हो गया, विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर धरम पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मृतक धरम राज सोनानी (24) गांधी चौक रूआबांधा का बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के दोस्त बाली जाल, सुमित जाल, शंकर तांडी को गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें